Advertisment

5th August 2026

BREAKING NEWS

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर का स्पष्ट संदेश-हर योजना का लाभ समय पर पहुंचे, हर शिकायत का हो त्वरित समाधान

अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान नालसा टीम के द्वारा नाबालिक को भेजा गया सी डब्लू सी

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में भव्य अलंकरण (इन्वेस्टीचर) समारोह संपन्न

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम बेल्ट, प्रशासन की अपील: सड़कों पर खुला न छोड़ें मवेशी

दो माह तक एम्स रायपुर में चला उपचार, आमाखेरवा मुक्तिधाम में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

श्रद्धा महिला मंडल द्वारा, हसदेव क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण : हरित भविष्य के संकल्प के साथ भव्य पौधरोपण कार्यक्रम एवं हवाई बीजारोपण हुआ सम्पन्न

Praveen Nishee Tue, Aug 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं अनिथा फ्रैंकलिन, इप्सिता दास, हसीना कुमार, शुभश्री महापात्र उपाध्यक्षा श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणादायी नेतृत्व एवं गरिमामयी उपस्थिति में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई, पदाधिकारी एवं समिति की समस्त सदस्याएं मधुबन क्लब, राजनगर में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती शशि दुहन एवं समस्त उपाध्यक्षाओं द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्याओं ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। अध्यक्ष, श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर ने कहा कि "वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरित पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन का अमूल्य उपहार है।" उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधारोपण करने के साथ-साथ रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं स्वच्छ, हरित एवं संतुलित वातावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी का भी पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे, जिससे यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणास्रोत बन सके। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई तथा समिति की समस्त सदस्याओं के सक्रिय सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट समन्वय से यह पौधरोपण अभियान अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचा तथा सभी उपस्थितजनों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर किशोरी त्रिपाठी, अध्यक्ष अलंकृता महिला समिति, जमुना कोतमा क्षेत्र, रानी प्रसाद – अध्यक्षा, सौम्या महिला समिति, बैकुंठपुर, अपर्णा सिंदूर– अध्यक्षा , संपदा महिला समिति, चिरमिरी क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें