Advertisment

31st August 2026

BREAKING NEWS

महिला और बालिका अपने स्तर पर एक सकारात्मक कदम उठाए तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है-अनीता फरमानिया

मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी और WE क्लब मनेद्रगढ़ समर्पण का संयुक्त आयोजन

यातायात, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल; अब भरोसे की परीक्षा

मैं दिया हूँ, मेरी दुश्मनी तोअँधेरे से है..... हवा तो बेवजह ही मेरे खिलाफ है.....

कलेक्टर ने PMGSY सड़कों की गुणवत्ता परखी,पिट लगाकर जांची निर्माण की परतें

महिला शक्ति वॉकाथॉन से गूंजा मनेन्द्रगढ़, जनजागरण का दिया संदेश : महिला और बालिका अपने स्तर पर एक सकारात्मक कदम उठाए तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है-अनीता फरमानिया

Praveen Nishee Sun, Aug 30, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। मारवाड़ी युवा मंच–तेजस्विनी शाखा एवं WE Club मनेन्द्रगढ़ समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः राम मंदिर प्रांगण से महिला शक्ति वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कदम से कदम मिलाकर शहर का भ्रमण किया और पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर जनजागरण का संदेश दिया।वॉकाथॉन का उद्देश्य स्वच्छता, अंगदान, नेत्रदान, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा एवं समाज में सकारात्मक सोच के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक संदेशों के माध्यम से स्वस्थ, स्वच्छ, नशामुक्त एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।इस अवसर पर महिलाओं ने “जब नारी कदम बढ़ाती है, तो समाज नई दिशा पाता है” जैसे संदेशों के साथ नारी शक्ति और सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया। पूरे आयोजन में महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्साह देखते ही बना।WE क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण की अध्यक्ष WE बेबी मखीजा ने कहा कि महिला शक्ति केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वॉकाथॉन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के लिए आगे आती हैं, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।

तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अनीता फरमानिया ने कहा कि महिला शक्ति वॉकाथॉन का उद्देश्य केवल पैदल चलना नहीं, बल्कि समाज को जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देना है। प्रत्येक महिला और बालिका अपने स्तर पर एक सकारात्मक कदम उठाए तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “हमारा एक कदम, बदलाव की ओर हजार कदम” के संदेश के साथ यह आयोजन सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने शहरवासियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वॉकाथॉन के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्साह और सहभागिता देखते ही बना।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच–तेजस्विनी शाखा एवं WE Club मनेन्द्रगढ़ समर्पण के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें