Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

एमसीबी योग समिति के एक्यूपंचर शिविर का शुभारंभ : योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

Praveen Nishee Fri, Aug 21, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एमसीबी योग समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एक्यूपंचर एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पूर्णिमा सिंह, रघुनाथ पोद्दार एवं डॉ. मेघा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर में एक्यूप्रेशर चिकित्सक मनीष चौधरी एवं श्रवण चौधरी द्वारा बिना औषधि के एक्यूप्रेशर पद्धति से विभिन्न रोगों के उपचार का प्रयास किया जाएगा। शिविर 21 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महिला योग समिति की जिलाध्यक्ष बलबीर कौर, कार्यक्रम संयोजक बाबिता अग्रवाल, कल्पना सिंह राजपूत, राकेश अग्रवाल, पिंकी सलूजा, रूपा पोद्दार, पवन पोद्दार, कमलेश गोयल, बिमला यादव, भैरो केशरवानी, कविता मगतानी, संजू सिंह, सरिता सिंह, विकास गोयल, सुनील कुमार गुप्ता, परमानंद सिंह एवं रितेश अग्रवाल सहित योग समिति के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

मुख्य अतिथि प्रतिमा यादव ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को बिना औषधि उपचार की विभिन्न पद्धतियों की जानकारी मिलती है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए एमसीबी योग समिति की सराहना करते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. पूर्णिमा सिंह ने कहा कि एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंचर जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित योगाभ्यास से जीवनशैली को बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम संचालन नीलू सिंह के द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन कल्पना सिंह राजपूत के द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें