Advertisment

14th September 2026

BREAKING NEWS

मुरलीधर सिन्हा ने पूछा—कलेक्टर ने साइट का निरीक्षण किया तो क्या देखा? साइट पंजी में क्या लिखा?

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को 10 दिनों में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान कर बढ़ाया गुरुजन का मान

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर एक माह चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रा व खेल प्रतिभा को किया सम्मानित

सेवा भारती वनवासी कन्या छात्रावास में : योग एवं प्राणायाम सत्र का किया गया विधिवत आयोजन

Praveen Nishee Sun, Sep 13, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है यह जीवन जीने की कला और विज्ञान दोनों है जो व्यक्तियों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य और कल्याण की ओर ले जाती है-उक्ताशय के विचार, सेवा भारती वनवासी कन्या छात्रावास के संचालक सुभाष अग्रवाल (सिट्टू) के कुशल संचालन में आयोजित योग एवं प्राणायाम सत्र में जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर योग समिति के नियमित योग साधको में , अखिल भारतीय योग महासंघ के जिला अध्यक्ष नीलू सिंह, विजय मंगलम बालिका छात्रावास के संचालिका एवं समाज सेविका रूपा पोद्दार, वनवासी बालक छात्रावास चैनपुर के अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल, अर्चना सेजपाल, अर्चना अग्रवाल, विनय कुमार झा, रेखा उपाध्याय, सेवा भारती वनवासी कन्या छात्रावास की अधिक्षिका सोनिया सिंह, रोशन जहां, अभिसारिका गुप्ता, एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं , अभिभावक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नीलू सिंह के द्वारा नैतिक मूल्यों की जानकारी के तहत भू नमन मंत्र एवं कर दर्शन मंत्र की जानकारी प्रस्तुत की गई।

रूपा पोद्दार ने- सेवा भारती छात्रावास की बालिकाओं को अपने दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने की पुरजोर अपील की। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने योग शक्ति की शारीरिक क्षमता, उसके मन भावनाओं तथा ऊर्जा के स्तर एवं योग के आधारभूत सिद्धांतों एवं योग प्राणायाम का सरल एवं रोचक अभ्यास कराया।

योग सत्र के दौरान सत्र में आसान एवं विभिन्न प्राणायामों की जानकारी देते हुए योग प्रशिक्षक ने कहा कि -संपूर्ण विश्व में लाखों लोग आज योग अभ्यास से लाभान्वित हो रहे हैं योग दिन प्रतिदिन विकसित और समृद्ध होता जा रहा है आज के समय में योग अभ्यास को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

आमंत्रित समस्त योग साधकों का आभार सेवा भारतीय वनवासी कन्या छात्रावास की अधिक्षिका सोनिया सिंह ने किया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष से किया गया। सेवा भारती वनवासी कन्या छात्रावास के कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने योग समिति से आये हुए, समस्त योग साधकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें