Advertisment

29th October 2026

BREAKING NEWS

अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल की अनूठी पहल, छात्राएं घर-घर जाकर बांट रहीं उपहार

युवा अनजाने में नशे की जाल में फंस रहे हैं, उनको बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है- डॉ.तेजकांत सोनकर

बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

: पीएम मोदी के पास सिर्फ 52 हजार कैश,जानिए कितनी है अचल संपत्ति

Admin Wed, May 15, 2024

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हलफनामा दाखिल कर दिया है। इसके तहत उनके पास कुल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये की है। लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से दावेदारी पेश कर रहे पीएम मोदी FD यानी फिक्सड डिपॉजिट जैसे निवेश में भरोसा रखते हैं। एफिडेविट से कई अहम बातें सामने आईं हैं। खास बात है कि पीएम के नाम कोई घर, कार या जमीन नहीं है। पीएम मोदी के हलफनामे के अनुसार, उनके पास 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा 52 हजार 920 रुपये कैश है। खास बात है कि पीएम मोदी की संपत्ति का अधिकांश हिस्सा FD के रूप में है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग पर जारी एफिडेविट से पता चलता है कि पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ 85 लाख रुपये SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में FD के रूप में निवेश किए हैं। उनके पास 52 हजार 920 रुपये कैश है। इसके अलावा उनके पास 45 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 2 लाख 67 हजार रुपये बताई जा रही है। पीएम मोदी के पास 9 लाख 12 हजार रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र हैं। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC सरकार के समर्थन वाली एक निश्चित आय योजना है, जिसका लाभ डाक घरों के जरिए लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में क्लियर टैक्स के हवाले से बताया गया है कि NSC हर साल 7.7 फीसदी का ब्याज दर देती है। इसके अलावा सेक्शन 80 सी के तहत भी इसमें फायदा मिलता है। NSC में लॉक इन पीरियड पांच सालों का होता है और निवेश एक हजार रुपये से शुरू किया जा सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में उन्होंने तीन लाख 33 हजार रुपये आयकर चुकाया है। चुनावी शपथपत्र में अचल संपत्ति के खाने में 'शून्य' लिखा है। आम तौर पर, जमीन और घर इस तरह की संपत्ति की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें