Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए

Admin Sun, Mar 12, 2023

मनेन्द्रगढ़.शनिवार को होली मिलन समारोह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव के निवास में आयोजित किया गया, जिसमें भाईचारे की झलक दिखाई दी। समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनायें दी। इस मौके पर भाजपा नेता रामेश्वर पाण्डेय, रामचरित द्विवेदी,जमुना पाण्डेय,जे के सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, सरोज यादव,राधेश्याम अग्रवाल, आशीष सिंह, दान बहादुर सिंह, एस एस निगम, मुकेश जायसवाल, संजय सिंह, परमेश्वर सिंह, कामेश्वर ओझा, प्रतिमा पटवा, गीता पासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे. सर्वप्रथम कार्यक्रम आयोजक लखन लाल श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों को अबीर ग़ुलाल लगाकर टोपी पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर मंच का संचालन वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया. रामेश्वर पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि होलिका में ध्यान योग का ही सारा महत्व है। बताया कि जब भक्त प्रहलाद को होलिका ने जलाने का प्रयास किया तब भक्त प्रहलाद ने अपना ध्यान भगवान विष्णु में लीन कर लिया और इसके चलते होलिका स्वयं जल गई व प्रहलाद को कुछ भी नहीं हुआ।राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है. मुझे खुशी है कि इस आयोजन में सभी धर्म व वर्ग के लोग बढ़चढ़ कर शामिल होते हैं. प. रामचरित द्विवेदी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है. हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए.रंगों की तरह आपस में मिल कर रहने का संदेश देती है. सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे. उन्होंने बताया कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है. आनंद के साथ होली मना कर भारतीय संस्कृति को कायम रखने का प्रयास सभी के द्वारा किया जाता है.आयोजन में विनय पाण्डेय, राजा मिश्रा,सुरेश सोनी, हेमराज सेन, सुशील सोनी, रामलखन सिंह, महेंद्र सिंह, बंटी रैना, चन्दन गुप्ता, धर्मेंद्र पटवा, स्वाति मिश्रा, अंजना विश्वकर्मा, अल्का विश्वकर्मा, संदीप दुआ, मुरलीधर सोनी, रंगलाल अग्रवाल, जमील शाह, लक्ष्मी देवी,रोहणी सिंह, रिंजू सिंह, नीतू हेला, पिंकी सिंह, इंद्रावती सिंह,शकुंतला सिंह, उर्मिला राव, नीतू मनहरे समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें